अनोखा तीर, सोडलपुर। समीपवर्ती ग्राम पानतलाई में 12 जनवरी, सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सूर्य नमस्कार के उपलक्ष्य में प्राथमिक शाला पानतलाई में शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत प्राथमिक शाला के 20 विद्यार्थियों को शिक्षक विष्णु प्रसाद चौधरी द्वारा स्कूल बैग वितरित किए गए। वहीं, साथी शिक्षक पंकज दुबे द्वारा 20 बच्चों को पेन किट प्रदान की गई। इसके साथ ही माध्यमिक शाला पानतलाई की 8 बालिकाओं को शिक्षक चौधरी की ओर से जूते वितरित किए गए। इस सराहनीय कार्य के लिए शिक्षक साथियों द्वारा दोनों शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में रहटगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं उप सरपंच संतोष गौर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र उपाध्याय, पुरुषोत्तम राठौर, रामकृष्ण गौर, दीपक चौधरी, प्रदीप शर्मा, हीरालाल चौहान, लोकेश गौर, हरिओम गौर, अमन गौर, गौरव मस्कोले सहित समस्त शाला स्टाफ उपस्थित रहा।

