आमसागर में ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस का हुआ आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम आम सागर में मंगलवार को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनिल कुमार द्विवेदी द्वारा सत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गांव में जन्मे बच्चों का गृह शिशु आधारित भेट भी किया गया व संस्थागत प्रसव के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विकासखंड कम्युनिटी मोबिलाइज मुकेश कुमार बटाने, सीएचओ सुश्री सोनिका कुमरे, एएनएम श्रीमती सावित्री तिग्गा, आशा कार्यकर्ता गुलाब इवने सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

72 Views

Leave a Reply