अनुपस्थित बच्चों को ढूंढने निकाला शिक्षकों का दल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– दल ने बच्चों तथा उनके पालकों से किया संवाद
– शिक्षा का महत्व तथा योजनाओं के बारे भी बताया
अनोखा तीर, हरदा। पीएम श्री विद्यालय हंडिया में अनियमित एवं लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के लिए मंगलवार को एक दल बनाकर सघन संपर्क अभियान चलाया गया। ताकि बच्चें शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े रहे। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े। दल में पीएमसी विद्यालय के प्रधान पाठक आर चौरसिया, जन शिक्षक अनूप शर्मा, शिक्षक सेवजी कनेश ओर गणेश पारे ने ग्राम में निचली बस्तियों में, नर्मदा घाटों पर, ईट भट्टियों, नावों पर एवं आश्रित ग्राम चौकी, मालपोन और गोला का भ्रमण कर बच्चों के पालको से संपर्क किया। वहीं  ऐसे विद्यार्थियों को नियमित शाला उपस्थिति भेजने के लिए पालकों को प्रेरित किया। साथ ही चेतावनी भी दी गई। यहां बताना होगा कि हंडिया क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र अनुउपस्थिति की समस्या बनी रहती है। इसका मुख्य कारण पालको का जागरूक न होना। उदासीनता तथा नर्मदा घाटों पर छात्र-छात्राओं द्वारा भंडारों एवं भिक्षावृत्ति में संलग्न रहना हे। स्थानीय कार्यों में घरेलू दुकानों में बच्चों को संलग्न रखा जाता है। कई बार निरंतर संपर्क के उपरांत भी विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में जन शिक्षा केंद्र स्तर से एवं विद्यालय स्तर से निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस विभाग से भी सहायता मांगी है। तहसीलदार से भी ऐसे पालकों पर कार्यवाही के लिए लिखा गया है । ग्राम में जनप्रतिनिधियों जागरूक पालकों एवं ग्रामीणों से 6 से 14 आयु वर्ग के कोई भी बच्चों को विद्यालय समय पर देखें तो रोको टोको की अपील की गई। सभी ग्रामों से जागरूक पालको के दल बनाकर विद्यार्थियों के नियमित उपस्थिति के लिए जिम्मेदारी दी गई।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

error: Content is protected !!