Skip to content
Saturday, 24 October 2026
मध्य प्रदेश

अन्यथा कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी कांग्रेस – मोहन साईं

1 min read
Text Size:

पूरे मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सांई  ने कहा कि खाद वितरण व्यवसथा में प्रदेश सरकार के साथ साथ जिला प्रशासन फेल साबित हुआ है। जिले के अन्नदाताओं को  भारी जद्दोजहद करना पड़ रहा है। नई व्यवस्था अंतर्गत किसानों को ई-टोकन जनरेट करने मे ंसमस्या होगी। उन्होंनें यह भी कहा कि बुधवार को जिला कलेक्टर तथा संबंधित अधिकारियो से बात कर  270 किसानों में से 230 किसानों को खाद मुहैया कराया है। जबकि शेष किसानों को निराशा हाथ लगी है।  सांई ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर किसानों को कल से यूरिया वितरण नहीं हुआ तो जिला कांग्रेस कमेटी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगी। उन्होंनें आरोप भी लगाया कि वर्तमान में जो खाद का भंडार है, उसकी कालाबाजारी की जा रही है, जिसको जम्मेदार अधिकारियों का संरक्षण है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply