-वनग्राम लाखादेह, चूरनी, बापचा, आमढाना, बड़झिरी और सिंगोड़ा में किया वितरण
अनोखा तीर, टिमरनी। स्थानीय समाजसेवियों के समूह ने जिले की दक्षिणी सीमा पर बसे ग्राम चूरनी से गर्म वस्त्र वितरण कार्य प्रांरभ किया। विकासखंड मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में बसे वनग्रामों में विकास का पहिया आज भी धीमी गति से घूम रहा है, जिसका परिणाम है कि अधिकांश ग्रामवासी अभी भी गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। टिमरनी के युवाओं का दल सुबह ट्रक में गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट इत्यादि लेकर वन क्षेत्र की ओर रवाना हुआ। तिमिर हरणी युवा मंडल के बैनरतले ये युवा पिछले सत्रह वर्षों से निरंतर वस्त्र वितरण गतिविधि का आयोजन कर रहे हैं, संस्था अध्यक्ष अमित गर्ग ने बताया कि टिमरनी नगर के सहयोग से यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को गर्म जैकेट पजामा अपने हाथों से पहनाया जाता है। सभी गर्म कपड़ों की खरीदी पड़ौसी जिला नर्मदापुरम के सोहागपुर से की जाती है, खरीदी प्रमुख प्रखर जैन और पुनीत जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष 1400 बच्चों के लिए गर्म जैकेट, बुजुर्गों के लिए 500 कम्बल और 600 जोड़ी चप्पलों का वितरण किया गया है। नगर के मेडिकल व्यवसायी सचिन दुबे ने बताया कि वनांचल के दूरस्थ ग्रामों में आज भी कई बच्चों ने नाममात्र के कपड़े पहने हुए थे जबकि शीतलहर के चलते दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही थी, संस्था के वरिष्ठ ब्रज सोनकिया ने बताया कि वनांचल में ठंड से बचाव का एकमात्र साधन अलाव होता है, कई बार इस अलाव की आग में बच्चे बुजुर्ग झुलस जाते हैं हैं। नितिश अग्रवाल, कृष्णा गोयल, शंकर राजपूत ने बताया कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई। सेवानिवृत्त शिक्षक सतीश शुक्ला, ओमप्रकाश लालू गूर्जर, दीपक भाटी, मंदीप किरार, अंशुल अग्रवाल ने वृद्वजनों को कंबल प्रदान किये। वितरण के दौरान बच्चों को व्यक्तिगता स्वच्छता और स्वास्थ्य शिक्षा बॉबी सिन्हल, शैलेन्द्र वर्मा, अंकित डूडी, विशाल गौर और प्रकाश रहड़वा बंटी ने प्रदान की। जितेन्द्र सोनकिया, यादव हिमांशु कौशल, पंकज बारिवा, लौकेश रावत, मयूर, संदीप ढोके, टक्कू उपाध्याय, आशीष साकल्ले ने गॉवों में पहुंचकर घर घर से बच्चों को एकत्रित किया और बुजुर्गों को वितरण स्थल तक पहुंचाने का कार्य संभाला। युथ टिमरनी के सदस्यों द्वारा आदिवासी आस्था के प्रमुख केन्द्र भोमका बाबा के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरूआत की। वनग्राग चूरनी, आमढाना, बापचा, लाखादेह, बड़झिरी में वितरण में दिन ढल गया, तब टार्च की रोशनी में ग्राम सिंगोड़ा पहुंचकर बच्चों को कपड़े पहनाने का कार्य किया गया। संस्था के विकेश गोयल ने इस पुनीत कार्य में नगर के समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वितरण हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने में दीपक गौर, कमलेश कौशल, संजय अग्रवाल, मदन पंजाबी, मधुर भारद्वाज, नितीश गोयल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।



