Skip to content
Saturday, 24 October 2026
मध्य प्रदेश

तेलंगाना के प्रतिभाशाली विद्यार्थी

2 min read
Text Size:

-ए. शिव चैतन्य और शिक्षक आर. किशन प्रसाद को मिली राष्ट्रीय पहचान
अनोखा तीर, तेलंगाना। जेडपीएचएस लिंगाइपल्ली, चीकोड़े, जिला मेडक तेलंगाना के प्रतिभाशाली विद्यार्थी ए. शिव चैतन्य ने अपने सहयोगी शिक्षक आर. किशन प्रसाद के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन की विभिन्न परिस्थितियों से निपटने हेतु उन्नत बहुउद्देश्यीय हाइड्रॉलिक जेसीबी एवं ‘ऑल-इन-वनÓ वाहन का अभिनव प्रोजेक्ट मॉडल विकसित किया है। इस प्रोजेक्ट मॉडल को देशभर में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनियों में सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया गया, जहां इसे विशेषज्ञों एवं दर्शकों से सराहना प्राप्त हुई। इस उल्लेखनीय नवाचार और रचनात्मक योगदान के लिए विद्यार्थी ए. शिव चैतन्य एवं सहयोगी शिक्षक आर. किशन प्रसाद को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी जो नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग की घटक इकाई है, द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया है। दोनों को श्री अरबिंदो मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी हेतु आधिकारिक आमंत्रण दिया गया है। यह कार्यक्रम अपने नेता को जानें 25 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय नेताओं की जयंती पर संसद में कार्यक्रमों में हमारे देश के युवाओं की भागीदारी विषय पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से चयनित प्रतिभाशाली युवाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह उपलब्धि न केवल जेडपीएचएस लिंगाइपल्ली विद्यालय, बल्कि पूरे तेलंगाना राज्य के लिए गर्व का विषय है। साथ ही यह विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरणा का सशक्त माध्यम बनेगी।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply