Skip to content
Saturday, 31 October 2026
देवास

नशे के सौदागरों के विरूद्ध देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही

2 min read
Text Size:

– 11 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया, एक आपचारी भी हिरासत में
अनोखा तीर, देवास। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लाख रुपए की 55 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देश पर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी ग्रामीण के मार्गदर्शन में कन्नौद थाना पुलिस को 14 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 55 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने नारायणसिंह पिता बोमेरसिंह 50 वर्ष, निवासी आंगरी सुवासरा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगे जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पैडलर के माध्यम से एमडी ड्रग्स की सप्लाई करते थे। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply