ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-रात के तापमान में आई गिरावट
अनोखा तीर, मसनगांव। दिसंबर माह में पड़ने वाली सर्दी का असर अंचल में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से हो रही है, जो करीब आठ बजे तक बना रहता है। कोहरे के कारण धूप के तेवर भी नरम बने हुए हैं। तेज सर्दी के चलते ग्रामीण दोपहर तक गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं, हालांकि दोपहर में अच्छी धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। बुधवार को दिन का तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान न्यूनतम 9 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के असर से पिछले चार-पांच दिनों से दिन में भी सर्दी बनी हुई है। आमतौर पर दिसंबर माह में अच्छी सर्दी पड़ने से फसलों में रौनक आ जाती है, जो इस साल भी देखने को मिल रही है। हालांकि नहर का पानी समय पर नहीं मिलने से फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। बढ़ती ठंड के कारण दिनभर कंपकंपी की स्थिति बनी हुई है। ठंड से बचने के लिए गर्म शाल और अलाव का सहारा तेज ठंड से बचने के लिए ग्रामीण सुबह के समय धूप, अलाव, शाल, स्वेटर और मफलर का सहारा ले रहे हैं। इस साल अच्छी ठंडक होने से फसलों के बेहतर उत्पादन को लेकर किसानों में भी उम्मीद बनी हुई है।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!