21 दिसंबर जन क्रांति न्याय आंदोलन…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-छिपाबड़ में हुई विशाल आमसभा, सर्व समाज ने दिया समर्थन
अनोखा तीर, खिरकिया। हरदा में 21 दिसंबर को प्रस्तावित जन क्रांति न्याय आंदोलन को लेकर बीते दिनों खिरकिया तहसील के छिपाबड़ में राजपूत समाज, करणी सेना परिवार एवं महाराणा सेना के तत्वावधान में एक विशाल आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न समाजों से आए सामाजिक बंधुओं ने 21 दिसंबर को होने वाले आंदोलन को लेकर अपने विचार रखे और समर्थन की घोषणा की।
सर्व समाज की उपस्थिति में लोगों ने एकजुट होकर 21 दिसंबर को हरदा में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। आमसभा के पश्चात शहर में जनसंपर्क एवं आमंत्रण रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। यह रैली छिपाबड़ से प्रारंभ होकर खिरकिया मुख्य मार्ग होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान राजपूत समाज के वरिष्ठ समाजजन सहित सर्व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसी क्रम में एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में करणी सेना परिवार के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला ने बताया कि 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी इस आंदोलन में सहयोग करना चाहिए। आंदोलन के दौरान दो हजार से अधिक कार्यकर्ता वालंटियर ग्रुप के रूप में काम करेंगे। उन्होंने हरदा में जीवन सिंह पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना निंदनीय है। करणी सेना परिवार सर्व समाज को साथ लेकर उनकी मांगों को उठाता है तथा आरक्षण को लेकर विरोध दर्ज करता है। इस अवसर पर परिषद संभागीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल, राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय महासचिव पंकजराज सिंह पुरणी, राजपूत समाज के संभागीय कोषाध्यक्ष अजप सिंह, राजपूत समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनारायण सिंह साद, करणी सेना परिवार के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, राजपूत समाज के तहसील अध्यक्ष शंकर सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

170 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!