आज ग्वालनगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में एक घंटे बंद रहेगी बिजली  

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33/11 केवी ग्वालनगर उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर में ऑयल टॉपिंग एवं एबी स्विच जंपर से संबंधित कार्य किए जाने के कारण आज 18 दिसंबर सुबह 9 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 11 केवी ग्वालनगर, जिला पंचायत, कलेक्ट्रेट एवं गुर्जर बोर्डिंग फीडर से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। बिजली बंद रहने से विकास नगर ग्वालनगर, इंडस्ट्रियल एरिया, गुर्जर बोर्डिंग, साईं आर्य, सिद्धिविनायक रेजिडेंसी, श्यामा नगर, पैरासिटी, पाठक कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने नागरिकों से असुविधा को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था पूर्व में करने की अपील की है।

72 Views

Leave a Reply