ताशु राजपूत और प्रियांशी राजपूत का मध्यप्रदेश टीम में चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, टिमरनी। न्यू एसबीएस कबड्डी क्लब में निरंतर अभ्यास करने वाली ताशु राजपूत का चयन मध्यप्रदेश टीम में हुआ है। यह टीम 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक वेस्ट बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। कबड्डी कोच अंकित जोशी ने बताया कि ताशु राजपूत 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक जबलपुर में आयोजित कोचिंग कैंप में शामिल होने के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं 17 वर्षीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में एकेडमिक हाइक स्कूल में अध्ययनरत एवं टिमरनी कबड्डी क्लब की खिलाड़ी प्रियांशी राजपूत का भी मध्यप्रदेश टीम में चयन हुआ है। प्रियांशी 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक शाजापुर में आयोजित कोचिंग कैंप में हिस्सा लेंगी, जिसके बाद वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगी। इस उपलब्धि पर कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक जोशी, पिंटू भैया, सचिन जैसी शर्मा, संरक्षक मोहन चौहान, जगदीश शर्मा, मंगल सिंह यादव, रामजीवन गोदारा, अरुण वर्मा, रामनिवास जाट, गिरजाशंकर राजपूत, देवेंद्र भारद्वाज, सचिन दुबे, किशोर डूडी, सुनील दुबे, कैलाश ड्यूटी, मुरली पाटिल, राजेश खेरवा, राजा भुस्कुटे, विनोद अग्रवाल, दीपक भाटी, गौरव शुक्ला, राजकुमार चंदेल, विजय सावनेर सहित सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

74 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!