बाईक को लगाई आग, बड़ा हादसा टला
अनोखा तीर, हरदा। जिले की खिरकिया तहसील के छीपावड़ में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक युवक ने पेट्रोल पंप पर लूट खसोट का आरोप लगाया। वहीं गुस्से में अपनी ही बाईक में आग लगा दी। जिससे बाईक बुरी तरह झुलस गई है। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने बाईक में लगी आग को शांत किया। अन्यथा हादसा बड़ा रूप ले सकता था। दरअसल, पंप पर पहुंचे युवक का कहना था कि रात्रि में बाईक का टैंक 1580 रूपये में फुल किया गया। जबकि दोपहर में 1180 रूपये में टैंक फुल हो गया। इस बात से नाराज युवक ने पंप प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।
97 Views

