मतदान केंद्र 123 धनपाड़ा..

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित
अनोखा तीर, रहटगांव। मतदान केंद्र क्रमांक 123 प्राथमिक शाला भवन धनपाड़ा में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीएलओ कैलाश बिलारे द्वारा मतदाता सूची एवं एसआईआर सूची का वाचन किया गया। जानकारी के अनुसार कुल मतदाता 365 हैं, जिनमें से 5 मतदाताओं की मृत्यु हो जाने के कारण उनके गणना प्रपत्र नहीं भरे गए। इसके साथ ही अनुपस्थित, दोहरी प्रविष्टि एवं स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित जानकारी भी बैठक में साझा की गई। बैठक में एसडीओ फारेस्ट सुपरवाइजर कलीराम ऊईके, नोडल पटवारी पवन बांके, शिक्षक प्रतापचंद्र धोसिया, मनोज पारे, ग्राम रोजगार सहायक दीपक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुरेखा कहार, आशा कार्यकर्ता लीला बाई, बीएलई गोविंद पटेल, महेश उइके सहित पंचगण रामविलास, गेंदालाल, शेरा मालवीय, गणेश, रामजी, हरि, लखन, राकेश, मुकेश गौर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!