रोहित गौर बने प्रांत कार्यकारिणी सदस्य

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, टिमरनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का तीन दिववीय 58वां प्रांत अधिवेशन डबरा में आयोजित हुआ। अधिवेशन के दौरान प्रांत स्तरीय दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें टिमरनी के कार्यकर्ता रोहित गौर को मध्य भारत प्रांत की कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर अध्यक्ष अमित पालवे ने बताया कि हरदा जिले से कुल 8 कार्यकर्ताओं के नामों की घोषणा हुई है, जिनमें टिमरनी के पूर्व नगर मंत्री रोहित गौर को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस घोषणा पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टिमरनी इकाई के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। नगर मंत्री मयंक भिलाला ने कहा कि परिषद विद्यार्थी हितों को लेकर और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी।

96 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!