शासकीय महाविद्यालय में जैविक खेती एवं वर्मी कम्पोस्ट पर हुई कार्यशाला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

  अनोखा तीर, टिमरनी। भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय टिमरनी में ईको क्लब के तत्वावधान में जैविक खेती एवं वर्मी कम्पोस्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशिष्ट वक्ता के रूप में रेणुका फार्म से अजय गद्रे तथा मुख्य वक्ता के रूप में हरदा डिग्री कॉलेज हरदा से नरेंद्र खोरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक डॉ.संजीत सोनी ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात डॉ. सुनील बौरासी ने दृढ़ एवं मृदु मृदा की प्रकृति तथा जैविक कृषि की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक कृषि से होने वाली भूमि क्षति की जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जेके जैन ने रसायनों के उपयोग से होने वाले विभिन्न रोगों एवं भूमि की उर्वराशक्ति के क्षीण होने की तुलना पंजाब की स्थिति से करते हुए विद्यार्थियों से जागरूक बनने का आह्वान किया। सीनियर प्राध्यापक डॉ. अरुण सिकरवार ने कहा कि स्वार्थों से ऊपर उठकर रासायनिक खाद के उपयोग को धीरे-धीरे कम कर जैविक कृषि की ओर बढ़ना होगा, अन्यथा भविष्य में गंभीर संकट उत्पन्न होगा। कार्यशाला के विशिष्ट वक्ता अजय गद्रे ने यूरिया एवं फॉस्फेट के निरंतर उपयोग से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से जैविक उत्पादों की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिन रसायनों का उपयोग पौधे नहीं कर पाते, वे भूमि में जाकर मृदा को कठोर बनाते हैं। साथ ही उन्होंने संरक्षण हेतु प्राचीन पद्धतियों की जानकारी देते हुए विषय पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया। मुख्य वक्ता नरेंद्र खोरे ने अमृत जल, अमृत मिट्टी एवं बायो-एन्जाइम के निर्माण की विधियों पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनित काशिव ने किया, जबकि आभार डॉ. श्रीकांत गंगवार द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पंकज राव रहाणें, डॉ. संजय कुमार पटवा, डॉ. बेबी सलूजा, डॉ. नितेश कनाठे, डॉ. शैलेन्द्र कटारे, डॉ. पवन नामदेव, डॉ. पंकज खैरनार, डॉ. दीपक मालाकार, के.पी. नागरे, डॉ. दुर्गेशनंदिनी अग्रवाल, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, सुश्री ललिता नागर, डॉ. मनीषा राजपूत, विजेन्द्र गुर्जर, डॉ. ज्योति काशिव, अभिषेक नागपुरे, श्रीमती एम. गद्रे, श्रीमती नीता गौर, डॉ. प्रियंका चंदेल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!