अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम भरतान निवासी नरसिंह ठाकुर ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर नाकेदार व चौकीदार के लोगों द्वारा मारपीट के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने तहसीलदार हंडिया को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम पलासनेर निवासी सुमित्रा बिले ने अपनी कृषि भूमि पर दी गई खोट की राशि दिलाने की मांग की, जिस पर तहसीलदार हरदा को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। अजनास रैयत गीताबाई ने अपनी कृषि भूमि का कब्जा दिलाने की मांग की, जिस पर तहसीलदार हंडिया को मामले की जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम बमनई निवासी कमला बाई जाट ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर सोयाबीन फसल की राहत राशि प्रदाय करने की मांग की, जिस पर उन्होने तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
Views Today: 2
Total Views: 122

