दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कलेक्टर ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
अनोखा तीर, हरदा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 17 दिसम्बर से दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का द्वितीय चरण प्रारम्भ किया जा रहा है। पशुपालन विभाग का अमला 17 दिसम्बर बुधवार से उन पशुपालकों के घर पर जाकर सम्पर्क करेगा, जिनके घर पर 5 से लेकर 9 पशु उपलब्ध है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन मंगलवार को विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होने दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुपालकों से सम्पर्क होने के पश्चात उसी दिन प्रविष्टि पोर्टल पर करें ताकि पोर्टल पर डाटा प्रतिदिन परिलक्षित हो सके। बैठक में बताया गया कि दुग्ध समृद्धि अभियान का प्रथम चरण 2 से 9 अक्टूबर तक चलाया गया था। इस दौरान 120 कार्यकर्ताओं द्वारा 3687 ऐसे पशुपालक जिनके पास 10 से अधिक पशु थे, के घर-घर जाकर सम्पर्क किया गया था। अभियान के द्वितीय चरण में ऐसे पशु पालकों से सम्पर्क किया जाएगा, जिनके पास 5 से लेकर 9 पशु है। यह अभियान 17 से 31 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत 512 ग्रामों/वार्डों में निवासरत 8696 पशुपालकों से घर-घर जाकर सम्पर्क किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि एक कार्यकर्ता एक दिन में 5 से 8 पशुपालकों से सम्पर्क करेगा और उसे पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण, पशु रखरखाव और नस्ल सुधार की जानकारी देगा। साथ ही यदि पशुपालक मोबाइल रखता है तो शासन द्वारा बनाई गई रील भी पशुपालक के मोबाइल में अंतरित करेगा।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!