अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी ए.एस. बघेल व डीएस चौहान के नेतृत्व में सोमवार को हरदा के टंकी मोहल्ला व पीलियाखाल, नीमसराय, चौकड़ी, पाहनपाट, धनवाड़ा बारंगा, हिवाला में दबिश देकर कुल 17 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 5 पाव देशी मदिरा प्लेन, 15 पाव देशी मसाला तथा 740 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 79350 रूपये है।
Views Today: 2
Total Views: 122

