जन अभियान परिषद की सेक्टर बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-स्वच्छता और जल संरक्षण पर दिया गया जोर
अनोखा तीर, हरदा। जिले में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में 16 दिसंबर को ग्राम पंचायत खेड़ी नीमा स्थित हरिहर आश्रम में सेक्टर 3 की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला समन्वयक संदीप गौहर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संदीप गौहर ने कहा कि नर्मदा अंचल की सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को अपने-अपने गांव में समिति का बोर्ड लगाना अनिवार्य है। साथ ही बैठक रजिस्टर एवं सूचना रजिस्टर का संधारण भी आवश्यक बताया गया। उन्होंने संस्कार केंद्र, पुस्तकालय एवं अन्य गतिविधियों को जीपीएस पर लोड करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रत्येक माह स्वच्छता अभियान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने तथा जल संरक्षण के उद्देश्य से मां नर्मदा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संदेश देने पर जोर दिया। ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा द्वारा पूर्व में नवांकुर सखियों के माध्यम से लगाए गए एवं संरक्षित किए गए वृक्षों का अवलोकन किया गया। उन्होंने जिला समन्वयक द्वारा बताए गए बिंदुओं का पालन करते हुए उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने की बात कही।  बैठक में आसपास की प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव राधेश्याम विश्वकर्मा, सुमेर सिंह माखन कीर, रामनिवास दायमा, रवि सिंह राजपूत, रोहित सिंह राजपूत, महेश कोगरे, नादान दायमा सहित सीएमसी, एलडीपी छात्र दीपांशु सोनी, पीयूष शर्मा, परामर्शदाता सुरेंद्र सिंह चौहान, संजय ठाटे एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!