Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

कविता पारखे ने ‘कौन बनेगा करोड़पतिÓ में जीती राशि

1 min read
Text Size:

-आज होगा प्रसारण, खंडवा न्यायालय स्टाफ में हर्ष की लहर
अनोखा तीर, खंडवा। जिला एवं सत्र न्यायालय खंडवा में पदस्थ कर्मचारी कविता पारखे ने लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पतिÓ में उल्लेखनीय राशि जीतकर न्यायालय परिवार का मान बढ़ाया है। उनके एपिसोड का प्रसारण 24 और 25 नवंबर को सोनी चैनल पर किया जाएगा, जिसे लेकर सभी कर्मचारी उत्साहित हैं। कविता पारखे ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और तर्क क्षमता के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। केबीसी में उनकी जीत की जानकारी मिलने पर न्यायालय परिसर में खुशी और गर्व का वातावरण रहा। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कहा कि कविता पारखे ने न केवल जिला न्यायालय खंडवा का नाम रोशन किया है, बल्कि सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है कि समर्पण और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply