पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोहागपुर। रविवार शाम करीब 4.30 बजे नगर के जयसवाल पेट्रोल पंप पर खड़ी बजाज एनएस 20 बाइक में अचानक आग लग गई। मोटरसाइकिल से धुआं उठता देख पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक को तुरंत पंप परिसर से बाहर खड़ा कर दिया। आग लगने से मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाबूलाल निवासी ग्राम चीचली अपनी मोटरसाइकिल को मैकेनिक से ठीक करवाने के बाद पेट्रोल भरवाने आए थे। पंप पर भीड़ अधिक होने से उन्होंने बाइक वहीं खड़ी की और बाथरूम चले गए। इसी दौरान बाइक से धुआं उठने लगा। कर्मचारियों ने गाड़ी को बाहर किया और तभी उसमें आग भड़क गई। घटना के दौरान पेट्रोल पंप के अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं हो सका। बाद में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी। घटना को लेकर फरियादी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गनीमत रही कि आग लगते ही बाइक को पेट्रोल पंप से बाहर कर दिया गया, अन्यथा अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ होने से बड़ा हादसा हो सकता था।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!