अनोखा तीर, मसनगांव। खरीफ सीजन की मुख्य फसल सोयाबीन के खराब होने के बाद क्षेत्र के किसान शासन से मिलने वाली राहत राशि का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों हुए किसान सम्मेलन में प्रदेश सरकार के मुखिया मोहन यादव द्वारा किसानों के खातों में राहत राशि पहुंचाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं होने से किसानों में निराशा है। बीमा और राहत राशि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिसके चलते किसान परेशान हैं। ग्राम के किसान योगेश पाटिल ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन की फसल मात्र एक से डेढ़ क्विंटल प्रति एकड़ रही है, जिससे लागत भी नहीं निकल पाई। हार्वेस्टर से कटाई कराने में भी अतिरिक्त व्यय आ रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार को जल्द राहत राशि जारी करनी चाहिए, जिससे कि
Views Today: 2
Total Views: 196

