अनोखा तीर, भैरुंदा/सीहोर। सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में अपनी सक्रिय राजेश लखेरा को पिछड़ा वर्ग महापंचायत मध्यप्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने विश्वास व्यक्त किया है कि लखेरा इस नए दायित्व को समर्पण, सच्चाई और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उनसे उम्मीद है कि वह पिछड़े वर्ग के हितों की पैरवी करेंगे, संगठन के विस्तार में नई ऊर्जा लाएंगे, पिछड़े वर्ग की सभी जातियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूती देंगे। इस नियुक्ति पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश लखेरा ने कहा कि महापंचायत द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने में अपना योगदान दूंगा। लखेरा की नियुक्ति पर पिछड़ा वर्ग के कई नेताओं व सामाजिक बंधूओं के द्वारा बधाई दी गई है।
राजेश लखेरा बने पिछड़ा वर्ग महापंचायत मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष

Text Size:
261 Views
What do you think?





