Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश होशंगाबाद / नर्मदापुरम

कर्ज के बोझ तले किसान ने की आत्महत्या

2 min read
Text Size:

– यादव समाज ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, सिवनी मालवा। तहसील के ग्राम मोरघाट में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। गांव के किसान विकास यादव पिता सेवकराम यादव ने अपनी मक्का की फसल पूरी तरह खराब होने और बढ़ते कर्ज के बोझ से व्यथित होकर 22 अक्टूबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना क्षेत्र के किसानों के लिए गहरी चिंता का विषय बन गई है। जानकारी के अनुसार विकास यादव बीते कुछ समय से अपनी खराब फसल और कर्ज की अदायगी को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। लगातार हुए नुकसान ने उन्हें आर्थिक संकट में धकेल दिया था, जिसके कारण उन्होंने यह अत्यंत दुखद कदम उठाया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में शासन से नाराजगी भी देखी जा रही है कि फसल बीमा और राहत योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा। अनिल यादव ने बताया कि घटना के बाद समस्त युवा यादव समाज ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मृतक किसान के परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करने, उन पर बकाया समस्त ऋण माफ करने तथा परिवार के किसी सदस्य को सरकारी सहायता या रोजगार देने की मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसान समाज का आधार हैं, और जब वही आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने को मजबूर होते हैं, तो यह स्थिति शासन-प्रशासन के लिए गंभीर चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को ऐसे पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र राहत प्रदान करनी चाहिए, ताकि अन्य किसान निराशा की स्थिति में न जाएं। समाजसेवी अनिल यादव ने बताया कि ग्राम मोरघाट में विकास यादव की असामयिक मृत्यु ने न केवल एक परिवार को शोक में डुबो दिया है, बल्कि यह घटना क्षेत्र के किसानों की वास्तविक स्थिति पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। ग्रामीणों ने शासन से अपेक्षा जताई है कि पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता शीघ्र प्राप्त हो, जिससे मृतक किसान के परिवार को जीवन यापन में राहत मिल सकंे।

182 Views
What do you think?

Leave a Reply