Skip to content
Thursday, 29 October 2026
खरगोन

सहकारिता के डिजिटलीकरण में खरगोन बना अग्रदूत

2 min read
Text Size:

– प्रदेश का पहला पूर्णत: ई-पैक्स जिला बना
-डिजिटल युग में ग्रामीण सहकारिता का बड़ा कदम
-जिले की सभी 128 पैक्स अब ऑनलाइन प्रणाली से जुड़ीं
अनोखा तीर, खरगोन। भारत सरकार की पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के अंतर्गत खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के कार्यक्षेत्र की सभी 128 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (पैक्स) अब ई-पैक्स मोड पर कार्यरत हो गई हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से खरगोन जिला प्रदेश का पहला पूर्णत: ई-पैक्स प्रणाली पर संचालित जिला बन गया है।
ई-पैक्स से बढ़ी पारदर्शिता, गति और दक्षता
बैंक की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री संध्या रोकड़े ने बताया कि ई-पैक्स प्रणाली से समितियों की दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अब सदस्यों को त्वरित वित्तीय सेवाएं ंमिलेंगी, संचालन लागत घटेगी और वित्तीय समावेशन को मजबूती मिलेगी।
टीम वर्क का परिणाम, प्रदेश में नई मिसाल कायम
संयुक्त आयुक्त सहकारिता, इंदौर संभाग एवं बैंक के प्रशासक बीएल मकवाना ने इस उपलब्धि पर बैंक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पैक्स प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खरगोन जिला बैंक की टीम भावना और समर्पित प्रयासों का परिणाम है, जिसने प्रदेश के सहकारी क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है।
नाबार्ड की अहम भूमिका
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विजेंद्र पाटिल ने कहा कि नाबार्ड पूरे देश में प्राथमिक कृषि साख समितियों के कंप्यूटरीकरण में मुख्य कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। भारत सरकार की इस योजना के तहत 63,000 पैक्स कोडिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। क्लाउड-आधारित ईआरपी सॉफ्टवेयर के माध्यम से पैक्स को जिला और राज्य सहकारी बैंकों से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीण वित्तीय ढांचा और अधिक सशक्त व पारदर्शी बनेगा।
अथक परिश्रम से बनी सफलता की कहानी
मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोकड़े ने बताया कि यह उपलब्धि क्षेत्रीय अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, संस्था प्रबंधकों, मास्टर ट्रेनर्स रूपक असरोदिया व अभिषेक पालीवाल सहित जिले की सभी पैक्स समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटरों के दिन-रात के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों से खरगोन की सभी 128 पैक्स को ई-पैक्स प्रणाली से जोड़ा गया है जिससे जिले ने प्रदेश में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।

434 Views
What do you think?

Leave a Reply