Skip to content
Friday, 30 October 2026
देवास

बेटी को आग से बचाने के दौरान पिता की मौत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, देवास। इंदौर में कार शोरूम संचालक और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की गुरुवार तड़के मौत हो गई। दरअसल उनके इंदौर स्थित घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। प्रवेश अग्रवाल नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे और कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के करीबी माने जाते थे। वे देवास में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। हर साल नर्मदा जयंती पर मां नर्मदा से जल भरकर कलश यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन करते थे। पिछले साल उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ से गंगा जल लाकर भव्य कलश यात्रा निकाली थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। प्रवेश अग्रवाल अपनी मौत से कुछ दिन पहले ही देवास में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। उनके देवास के समर्थक और परिचित उनकी अचानक मौत से स्तब्ध हैं और उनके जाने का गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं।

317 Views
What do you think?

Leave a Reply