Skip to content
Saturday, 31 October 2026
देवास

बागली में मुख्यमंत्री का रोड-शो

1 min read
Text Size:

-नगरवासियों ने जगह-जगह सभामंच बनाकर किया स्वागत
अनोखा तीर, देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को बागली आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसमूह के बीच पहुंचकर रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रोड शो के दौरान सुसज्जित रथ पर सवार होकर बागली नगर में निकले। रोड शो थाना चौराहे से प्रारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात रोड प्रारंभ किया जो कि सांदीपनि विद्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान रोड शो के प्रारंभ स्थल से सभा स्थल तक जगह-जगह सभा मंच बनाकर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान फूल बरसाये गए, पुष्पगुच्छ भेंट किये गए, हार पहनाकर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। बागली में शुरू हुए रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, सासंद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक बागली मुरली भंवरा, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, रायसिंह सेंधव, राजीव खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

383 Views
What do you think?

Leave a Reply