-कन्या पूजन और गरबा उत्सव का हुआ आयोजन
अनोखा तीर, हरदा। पिनेकल स्कूल में नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने देवी के नौ रूपों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिसर में बनाए गए पंडाल में गरबा नृत्य का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संचालक सुल्ताना खान ने कन्याओं का पूजन और आरती की। कन्याओं के कुमकुम लगे पैरों को सफेद वस्त्र पर लिया गया, जिससे बने निशान मानो देवी के विद्यालय आगमन का आभाष दे रहे थे। सुल्ताना खान ने कहा कि नवरात्रि शक्ति उपासना का पर्व है। साधना से आत्मशुद्धि और मानसिक विकास होता है। नवीन परिसर में भी गरबा उत्सव और कन्या पूजन संपन्न हुआ, जहां गीतों की धुन पर छात्राओं ने आकर्षक गरबा प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देवी जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने महाआरती कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

Views Today: 6
Total Views: 346

