सरकार ने दिया किसानों को दशहरा दीपावली का तोहफा 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

गेहूं, चना, सरसों का समर्थन मूल्य बढ़ाया 

अनोखा तीर, हरदा। आज केंद्र सरकार ने किसानों को दशहरा और दीपावली पर्व से पहले ही बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकार द्वारा आज हुई कैबिनेट बैठक में रबी सीजन की प्रमुख 6 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि किसानों के लिए रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं, चना, सरसों समेत 6 फसलों का एमएसपी बढ़ाने की घोषणा की गई है। यह बढ़ोत्तरी सीएसीपी की सिफारिशों के तहत की गई है। एमएसपी बढ़ाने के चलते केंद्र सरकार किसानों को 84263 करोड़ रुपये देगी। श्री वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए 2025-26 सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की है। जिसके चलते गेहूं के लिए अब किसानों को 160 रुपये ज्यादा मिलेंगे। जबकि पिछले सीजन के लिए 150 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। गेहूं का नया एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।‌ इसी तरह चना के दामों में 225 की बढ़ौतरी करते हुए अब समर्थन मूल्य 5875 कर दिया गया है। गेहूं चना के साथ ही अन्य 6 फसलों के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ा दिया है।

 

किस फसल के लिए कितना बढ़ा एमएसपी 

केंद्र सरकार की ओर से अब तक गेहूं के लिए एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था, जो पिछले सीजन के हिसाब से 150 रुपये बढ़ाया गया था। लेकिन अब आज के ताजा फैसले के बाद गेहूं का एमएसपी बढ़ाकर 2585 रुपये कर दिया गया है।

जौ के लिए किसानों को 170 रुपये प्रति क्विंटल का भाव अधिक मिलेगा। केंद्र ने जौ का नया एमएसपी 2150 रुपये तय किया है। पहले जौ का एमएसपी 1980 रुपये प्रति क्विंटल था।

चना के लिए 5875 रुपये एमएसपी किया गया है, जो पहले 5650 रुपये प्रति क्विंटल थी। चना में सरकार ने 225 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।

मसूर के लिए पिछले सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य 6700 रुपये था, जो अब बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। मसूर के दाम में 300 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

रेपसीड और सरसों के लिए पिछले सीजन में एमएसपी 5950 रुपये प्रति क्विंटल था जो अब बढ़ाकर 6,200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस तरह से अब किसानों को 250 रुपये बढ़कर भाव मिलेगा।

कुसुम फसल (सनफ्लॉवर) के लिए पिछले सीजन में किसानों को 5940 रुपये एमएसपी दिया जा रहा था, जिसे अब केंद्र ने बढ़ाकर 6,540 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। कुसुम किसानों को अब 600 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे।

Views Today: 4

Total Views: 388

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!