अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम में नवरात्रि उत्सव के दौरान दुर्गा पंडालों में प्रतिदिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, बाजार चौक में गणगौर मंडल के कलाकारों ने आकर्षक झालरों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भजन गायक गणेश भाई ने सुन्दर-सुन्दर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया।
400 Views



