अनोखा तीर, सोडलपुर। नवरात्रि आस्था का पर्व है, जहां भक्त तन, मन और धन से माता रानी की सेवा में लगे हुए हैं। इसी क्रम में पिछले 4 वर्षों से हीरापुर के ग्रामीण नवरात्रि पर्व पर पैदल यात्रा कर सोडलपुर स्थित जाखण माता मंदिर पर निशान चढ़ाने पहुंच रहे हैं। अमर सिंह सांखला, उमाशंकर सांखला, ओम सांखला और राहुल सांखला ने बताया कि वे अपनी कुलदेवी जाखण माता मंदिर पर आकर निशान चढ़ाते हैं। यह पैदल निशान यात्रा लगभग 40 किलोमीटर की होती है। भक्त पैदल यात्रा कर माता रानी के दरबार पहुंचकर निशान चढ़ाते हैं और पूजा-अर्चना कर आरती में शामिल होते हैं।
352 Views



