-खिलाड़ी ने जीता रजत पदक
अनोखा तीर, रहटगांव। 26 से 28 सितम्बर 25 को इंदौर पब्लिक स्कूल में आयोजित ऑल स्टाइल स्टेट कराटे प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय स्तर रेफरी-जज परीक्षा में तिनका सामाजिक संस्था के प्रशिक्षकों ने उपलब्धि हासिल की। संस्था के प्रशिक्षक विकास ेकुमार, नीलम राय और करण सिंह राष्ट्रीय निर्णायक बने। इसी प्रतियोगिता में संस्था के कराटे खिलाड़ी धनंजय वर्मा पिता अमरेश वर्मा ने -30 किलो भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीतकर संस्था का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। धनंजय की इस उपलब्धि पर संस्था ने फूल-माला, मिठाई और बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी, सचिव माना मंडलेकर और उपाध्यक्ष अनीश कहार ने सफल निर्णायक बने करण सिंह रामटेक, विकास कुमार वर्मा, नीलम राय एवं पदक विजेता खिलाड़ी धनंजय वर्मा को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस उपलब्धि ने सिद्ध किया कि संस्था के प्रशिक्षक और खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।
Views Today: 2
Total Views: 360

