-श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाली गई गिट्टी-चूरा
अनोखा तीर, सिराली। नगर के मालापुरा स्थित भिलट देव धार्मिक स्थल पर बारिश के कारण मार्ग खराब हो गया था, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आगामी दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मंगलवार को एक डंपर गिट्टी-चूरा डलवाकर रास्ता दुरुस्त किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवी शंभू सोमानी ने विशेष पहल की। लगातार बारिश से खेत की मिट्टी मार्ग में आ जाने से श्रद्धालुओं को भारी असुविधा हो रही थी। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि भोला शंकर कुशवाहा, पार्षद मेराज खान, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र मालवीय, पार्षद प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, पार्षद कालूराम सेजकर (रामपुरा) सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे। समाजसेवी सोमानी का नगर परिषद के सभी पार्षदों ने आभार व्यक्त किया। पार्षदों ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही रास्ते को समतल कर गिट्टी-चूरा डलवाया गया, जिससे वाहन और पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुगम हो गया। दक्षिणमुखी बजरंग मंदिर का निर्माण परम संत अकेलानंद जी बाबा के मार्गदर्शन में हुआ था। मंदिर निर्माण के समय भव्य यज्ञ का आयोजन कर भगवान बजरंगबली की दक्षिण मुखी मूर्ति की प्रतिष्ठा की गई थी। यह मंदिर कई दशकों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वर्तमान में मंदिर परिसर में कलश, टीन शेड निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। इस बार दानदाता सोमानी द्वारा डंपर गिट्टी-चूरा की व्यवस्था कराई गई है, ताकि दशहरा पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सहजता से भगवान दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन कर सकें।
Views Today: 2
Total Views: 364
