डिजिटली नक्शे के अनुसार पंचायत कराएगी सड़क निर्माण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। बस स्टैंड से सांदीपनि विद्यालय तक जाने वाले करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर लगातार बारिश से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में गड्ढों को भरने के लिए गिट्टी-बजरी डाली गई थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश और मार्ग पर स्कूल बसों व अन्य यातायात का दबाव अधिक होने से सड़क पर फिर से गड्ढे उभर आए हैं। स्थिति यह है कि अब इस मार्ग पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गड्ढों में भरे बारिश के पानी के चलते राहगीरों पर पानी उछलकर कपड़े खराब कर रहा है, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सरपंच मनु कलम ने बताया कि सांदीपनि विद्यालय मार्ग का निर्माण गांव के टोन से बने डिजिटली नक्शे के आधार पर होना है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 340

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!