ग्राम पंचायत आमसागर में हुई ग्रामसभा, ग्राम विकास पर हुई चर्चा

अनोखा तीर, रहटगांव। ग्राम पंचायत आमसागर में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सभा की तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच रामकुबाई जयसिंह ने की। इस अवसर पर सचिव कैलाश बिलारे, सहायक सचिव दीपक घोसिया, स्वास्थ्य विभाग से सावित्री तिग्गा और सोनिका कुमरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अनिल धुर्वे, अमर सिंह, जयसिंह, सुनील कलम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में सचिव द्वारा ग्रामवासियों को शासन से प्राप्त एजेंडा पढ़कर सुनाया गया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसमें सामाजिक एवं संसाधन मानचित्रण, ग्राम विकास की आवश्यकता, कार्य योजनाएं, आदि सेवा केंद्र और शिकायत निवारण पंजी पर चर्चा हुई। साथ ही ग्राम विजन 2030 पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसमें सभी के लिए पहचान, सभी के लिए आवास, बेहतर स्वच्छता एवं स्वच्छ जल की उपलब्धता, बिजली, सुरक्षित और उन्नत आजीविका, व्यापक शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इसके अलावा गांव और आसपास के क्षेत्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने, दूरसंचार कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई।

320 Views

Leave a Reply