अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के मालीपुर में नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा सोमवार शाम आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और भक्त प्रसादी लेने पहुंचे। इसी प्रकार कुयली वाली माता मंदिर पर स्थित भोलेनाथ दरबार में भी सोमवार को महाप्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
368 Views




