अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वृद्धजन देखभाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में वृद्धजनों के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहरी एवं ग्रामीण उपस्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यत: एन.सी.डी., मोतियाबिंद हेतु आँखों का परीक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, बधिरता हेतु स्क्रीनिंग जिला अस्पताल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा की जाएगी तथा शारीरिक गतिविधियों व योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। वृद्धावस्था से संबंधित एन.सी.डी, मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक अक्षमता इत्यादि समस्याओं केे संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 272

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!