प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पथ विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका परिषद् हरदा सभागृह में आज, 30 सितंबर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 69 पथ विक्रेताओं को, जो खाद्य सामग्री का विक्रय करते हैं, प्रतिनिधि द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्वच्छता, पैकेजिंग और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई, ताकि वे अपने व्यवसाय को और अधिक कुशलता से चला सकें और व्यावसायिक दृष्टिकोण अपना सकें। इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, सिटी मैनेजर तरुण पाटिल, हरिओम गुर्जर और स्वच्छता शाखा प्रभारी दीपक सोनाली उपस्थित रहे।

261 Views

Leave a Reply