सार्थक सेवा समिति ने 10 साल से वृद्धजन कल्याण में दे रही योगदान

  अनोखा तीर, हरदा। 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में नगरपालिका द्वारा संचालित सार्थक सेवा समिति के सहयोग से वृद्ध आश्रम की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई। समिति 2015 से निरंतर वृद्ध जन कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत है। समिति के अध्यक्ष बलराम काले ने बताया कि उनका मानना है कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। समिति ने अब तक कुल 238 वृद्ध माता-पिता को सेवा प्रदान की है, जिसमें 40 से अधिक वरिष्ठ जनों को परामर्श के माध्यम से घर वापसी में मदद की गई। इसके लिए समिति नगरपालिका, सामाजिक न्याय विभाग और विधिक सेवा संस्थाओं की सहायता भी लेती है। जनरेशन गैप में समन्वय स्थापित करना वृद्धों के पुनर्वास में एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। समिति का उद्देश्य है कि हर वृद्ध स्वस्थ रहे और परिवार के साथ रहे। इसी लक्ष्य के तहत वह निरंतर प्रयासरत है। इसके अलावा, समिति ने अब तक 45 से अधिक वृद्धजनों के अंतिम संस्कार भी कराए हैं, जिन्हें वरिष्ठजनों के धर्म और परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया।

198 Views

Leave a Reply