सीएम के कार्यक्रम में खिरकिया नप अध्यक्ष को मंच से हटाने का आरोप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। खिरकिया नगर परिषद की महिला अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत खनुजा को मुख्यमंत्री मोहन यादव के कल आयोजित शासकीय कार्यक्रम में मंच पर स्थान न देने को लेकर जिला कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए इसे अपमानजनक बताया है। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पिछले कई दिनों से भाजपा की जिला इकाई और पार्षद गण, पूर्व मंत्री कमल पटेल के इशारों पर, नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। अविश्वास प्रस्ताव असफल होने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा उन्हें नोटिस जारी कर इस्तीफा देने का निर्देश दिया गया। आदित्य गार्गव ने कहा कि इस घटना से भाजपा का अलोकतांत्रिक चेहरा उजागर हुआ है और पार्टी की अल्पसंख्यक और महिलाओं के प्रति दुर्भावना स्पष्ट हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरदा जिले की अन्य नगर पालिका परिषदों और टिमरनी में भी अध्यक्ष की कार्यप्रणाली के प्रति जनता में असंतोष है, विकास कार्य ठप पड़े हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके बावजूद केवल खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष को निशाना बनाना भाजपा के असली चेहरे को सामने लाता है।

Views Today: 2

Total Views: 300

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!