अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले की ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर को किसानों ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से खरीफ फसल की स्थिति पर तत्काल कदम उठाने की मांग की। किसानों ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन और मक्का की फसल लगभग 80 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है। किसानों ने मांग की है कि शीघ्र सर्वे कर उन्हें दिवाली से पहले मुआवजा और बीमा प्रदान किया जाए। साथ ही, सोयाबीन और मक्का की खरीद भावांतरण के बजाय समर्थन मूल्य पर की जाए, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके। इसके अलावा, किसानों ने आगामी रबी सीजन के लिए डीएपी, यूरिया और एनपीके जैसी खाद की पर्याप्त आपूर्ति की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। किसान आक्रोश मोर्चा और जिले के अन्य किसान इस प्रस्ताव के समर्थन में खड़े हैं।
किसानों ने खरीफ फसल के नुकसान को लेकर सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की

286 Views


