ग्रामवासियों ने प्रस्तावित डॉ. राजेंद्र प्रसाद वन अभ्यारण्य पर जताई आपत्ति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में प्रस्तावित डॉ. राजेंद्र प्रसाद वन अभ्यारण्य के संबंध में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमन्त टाले और आदिवासी विकास परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम कलम ने ग्राम सिंघोडा, बंसीपुरा और झल्लार के ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी सहमति लिए बिना ही ग्राम बंसीपुरा, झल्लार और अन्य गांवों में अभ्यारण्य का कॉरिडोर बनाए जाने के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि यह कदम उनके साथ धोखा है और पंचायतीराज की मूल अवधारणा के विरुद्ध है। इससे ग्रामीण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। चर्चा में ग्रामीणों की ओर से मुख्य रूप से प्यारेलाल सिलाले, किशोरीलाल, सालकराम धुर्वे, मोतीराम इवने, हजारी दादा, विष्णु और नन्हेलाल सहित अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि आगामी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर होने वाली ग्राम सभा में इस विषय पर प्रस्ताव लाया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 358

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!