इनामी पिस्टल निर्माता मुड्डा सिंह गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खंडवा।  पदमनगर पुलिस ने 10 हजार  रुपए के इनामी फरार आरोपी भोलू उर्फ मुड्डा सिह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 9 देशी कट्टे, एक पिस्टल और पिस्टल बनाने का भारी सामान जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मुड्डा सिह लंबे समय से फरार था और इंदौर, खरगोन समेत अन्य जिलों में उसकी तलाश की जा रही थी। 28 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर पदमनगर पुलिस की विशेष टीम उसके निवास ग्राम सिग्नूर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।  बरामद सामान में कटर मशीन, ड्रिल मशीन, संडासी और हथौड़ा शामिल थे। मामले में पिस्टल बनाने वाले नारायण तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक खंडवा ने टीम की सराहना करते हुए 10,000 रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की।

Views Today: 4

Total Views: 260

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!