महाकाली रूप में ‘रक्तबीज दानव वधÓ  नाट्य का किया मंचन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के मंगल शिव सिटी कॉलोनी में महाकाली मंडल द्वारा सप्तमी तिथि की रात्रि मां जगदंबा के रूप महाकाली की अराधना में बालिकाओं ने नाट्य और नृत्य का सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने मां काली के रौद्र रूप और ममता दोनों को दर्शाते हुए रक्तबीज दानव का वध किया। दर्शकों ने नृत्य और नाट्य को देखकर रोमांच और आश्चर्य का अनुभव किया। प्रस्तुति के समय ऐसा प्रतीत हुआ जैसे मां काली साक्षात रक्तबीज का संहार कर रही हों। मंचन सर्वप्रथम कॉलोनी के दुर्गा पंडाल में हुआ, तत्पश्चात सांई मंदिर दुर्गा उत्सव समिति व मंगल होम्स दुर्गा उत्सव समिति, हरदा में भी इसे प्रस्तुत किया गया। भक्तजनों ने मां जगदंबा के नारे और तालियों से दुर्गा प्रांगण को गुंजायमान कर दिया। नाट्य के मुख्य पात्रों में मां काली का रूप कुमारी प्रियांशी पांडेय ने निभाया, जबकि रक्तबीज का पात्र कुमारी आराध्य कलौशिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। उनके साथ आकाशी नामदेव, सोनाक्षी नामदेव, अपेक्षा चौरे, हर्षिता भाटी, अंशु मंडावी, दिव्यांश भाटी, अविराज चौरे और प्रणीत पांडेय ने मंचन में योगदान दिया। दर्शकों ने नृत्य-नाट्य का श्रद्धा भाव से आनंद लिया और कार्यक्रम का भरपूर समर्थन किया।

Views Today: 4

Total Views: 288

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!