अष्टमी पर घर-घर हुई कुलदेवी की पूजा, कराया कन्याभोज

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में नवरात्रि उत्सव के तहत मंगलवार को अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर परिवारों द्वारा कुलदेवी माता रानी की पूजा-अर्चना की गई और कन्या भोजन कराया गया। ग्राम पानतलाई में दुर्गा उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां पर भी माता रानी के पंडालों में ग्रामीणों द्वारा कन्या भोजन का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर बुधवार रात्रि को हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा।

159 Views

Leave a Reply