पिकअप की टक्कर से महिला की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र में नर्मदा पुल के पास बीती रात तेज रफ्तार पिकअप ने 45 वर्षीय पार्वती बाई को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  मृतका का नाम पार्वती बाई है वह छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरा की रहने वाली थीं। उनके बेटे सावन ने बताया कि पार्वती बाई समेत 27 मजदूर लगभग दस दिन पहले शाजापुर जिले के ग्राम बन्नाखेड़ी सोयाबीन की कटाई के लिए गए थे। सोमवार शाम कटाई का काम खत्म होने के बाद वे अपने गांव में होने वाली पूजा में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से लौट रहे थे। इस दौरान हंडिया में नर्मदा नदी पर बने नए पुल को पार करते समय सभी मजदूर वहां रुके थे। इसी दौरान पार्वती बाई को खातेगांव से हरदा की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद पार्वती बाई के बेटे और साथी वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक उन्हें धक्का देकर भाग गया। घायल पार्वती बाई को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पार्वती बाई के चार बच्चे हैं। एक बेटा और तीन बेटियां, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

Views Today: 2

Total Views: 120

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!