कवि सम्मेलन की तैयारी हेतु बैठक आज

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में इस वर्ष भी पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन के अवसर पर 6 अक्टूबर 25, सोमवार को रात्रि 9 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड पर कमल सांस्कृतिक मंच द्वारा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कमल सांस्कृतिक मंच के संयोजक देवीसिंह सांखला ने बताया कि कवि सम्मेलन की तैयारी के लिए आज, 1 अक्टूबर दोपहर 2 बजे, मंच के सदस्य संजय अग्रवाल चिंटू प्रतिष्ठान पर आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कवि सम्मेलन की व्यवस्थाओं और आयोजन से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में कमल सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष संदीप पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

142 Views

Leave a Reply