-खाटू श्याम संकीर्तन में प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने दी भजनों की प्रस्तुति
अनोखा तीर, हरदा। श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव परिवार द्वारा स्थानीय मिडिल स्कूल ग्राउंड पर श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। इसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजन गायक मित्तल ने मेरा सालासर दरबार, जो राम को लाए हैं, कृपा कर बाबा, भजनों की प्रस्तुति से पूरा मिडिल स्कूल प्रांगण भक्तिमय हो गया। हजारों की तादाद में भक्तों ने अपने इस लोकप्रिय गायक के भजनों को देर रात तक सुना। इसी दिन एशिया कप में भारत की विजय पर गायक श्री मित्तल ने अपने देशभक्ति के गीतों के साथ ही हजारों लोगों की इस भीड़ से मोबाईल की टार्च जलाकर अपनी देश की जीत का जश्न मनाया।

126 Views



