नप अध्यक्ष के समर्थन में एकजुट हुए नागरिक और व्यापारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-निष्कासन हुआ होगा बड़ा आंदोलन
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा को नोटिस जारी कर अपने पद से इस्तीफा देने के निर्देश हुए हैं। वहीं गत दिवस खिरकिया में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंच पर स्थान न दिए जाने को लेकर खिरकिया में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में बड़ा कदम उठाया है। आज नर्मदीय धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खिरकिया नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और व्यापारीगण शामिल हुए जो अध्यक्ष खनूजा के समर्थन में एकजुटता दिखाने आए थे। सभी ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष को निष्कासन किया तो नगर बंद कर विरोध किया जायगा। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक सुर में अध्यक्ष खनूजा की ईमानदारी और कार्यशैली की सराहना की। चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि भाजपा संगठन द्वारा बिना किसी ठोस कारण के नगर परिषद अध्यक्ष जैसे ईमानदार व्यक्ति को उनके पद से निष्कासित किया जाता है, तो इसके विरोध में पूरा नगर बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।नागरिकों और व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने नगर अध्यक्ष के साथ खड़े हैं और संगठन के इस कदम को बेवजह का राजनीतिक दबाव मानते हैं। इस एकजुटता ने स्थानीय राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है, जहाँ संगठन के निर्णय के खिलाफ जनता का सीधा विरोध सामने आया है। इस दौरान वरिष्ठ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गंगाविशन मुनीम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूनमचंद गुप्ता, शैतानसिंह राजपूत, भरत हेडा, सुनील जैन, राजू अग्रवाल, राजा पटेल, अनूप जैन, श्याम मुंदड़ा, सुभाष अग्रवाल, बद्री मारवाड़ी, हरभजन सिंह भाटिया, गिरिराज माहेश्वरी, आशीष अग्रवाल, बीजू यादव, सुनील निलोसे, नारायण मुकाती, नारायण अग्रवाल, नारायण सोनी, अनिल दरबार, रेवाशंकर राजपूत, महेश टाले, रमेश माडन, बसंत भंडारी, निर्मल जैन, जीतू अग्रवाल, दिलीप कौशल, बाबा गोल्डी भाटिया, एकानंद बिश्नोई, मोहनलाल बिश्नोई, गणेश श्रीवास, राजू महिवाल, विजय कोचर, रामविलास गुर्जर सहित नागरिकगण व्यापारीगण एवं बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 180

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!