पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में सोमवार को प्राकृतिक खेती के संबंध में पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, उपसंचालक कृषि जवाहर कास्दे, सहायक संचालक अखिलेश पटेल एवं जिले के मास्टर ट्रेनर जयनारायण उपस्थित थे। प्रशिक्षण में केंद्र के वैज्ञानिक सुश्री जाग्रति बोरकर, डॉ. ओम प्रकाश भारती, रूपचंद जाटव, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी सुश्री पुष्पा झरिया एवं डॉ मुकेश बंकोलिया ने कृषि सखियों को जीवामृत धन जीव अमृत आदि बनाना सिखाए तथा तकनीकी जानकारी देने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले में प्राकृतिक खेती के क्षेत्र को बढ़ाना एवं महिलाओं को प्राकृतिक उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि जिले एवं देश को रसायन खेती से निजाद मिल सके।

Views Today: 6

Total Views: 308

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!